Gangapar News: शीघ्र ही होगा मांडा की विभिन्न सड़कों का चौड़ीकरण
गंगापार, अक्टूबर 3 -- Gangapar News: मांडा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में राहगीरों को जाम के झाम से मुक्त करने के लिए मांडा के विभिन्न सड़कों व वीपी प्रतापपुर राजमार्ग का चौड़ीकरण किया जायेगा। चौड़ीकरण का कार्य विधानसभा चुनाव के पहले पूरा होने का अनुमान है। मांडा क्षेत्र के भारतगंज व मांडा खास सहित विभिन्न बाजारों में अवैध कब्जों से लगने वाले जाम की खबर आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में शनिवार को अवैध कब्जों से मांडा के बाजारों में लगता है जाम शीर्षक से प्रकाशित हुई।
चौड़ीकरण का कार्य खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सत्य वीर सिंह ने बताया कि भारतगंज और मांडा खास से गुजरे वीपी प्रतापपुर राजमार्ग की चौड़ाई दस मीटर और भरारी द्वितीय से राजापुर बाईपास मार्ग की चौड़ाई पांच मीटर किये जाने का प्रस्ताव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.