Gangapar News: शिविर में पशुओं का हुआ उपचार
गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: विकास खंड जसरा के ग्राम पंचायत पचखरा में मंगलवार को राजकीय पशु चिकित्सालय जसरा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर/मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान/प्रशासक हीरामन उर्फ लल्लू सिंह ने किया। इसके बाद डिप्टी सीवीओ डॉ. चंद्रशेखर ने गो पूजन कर गाय को गुड़ खिलाकर मेले का शुभारंभ किया। शिविर में कुल 1942 बड़े एवं छोटे पशुओं का उपचार किया गया। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी इन्द्रजीत सिंह, वेटनरी फार्मासिस्ट ज्ञान सिंह, राम अचल सिंह, कौशल यादव, बाबू सिंह राजपूत, शुभम सिंह, विनोद सिंह, राजेश गौड, रामचन्द्र, अनुराग पटेल, मंजीत पाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.