गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: फूलपुर विकासखंड के सराय घूरदास उर्फ़ महजुदवा गांव के पूर्व प्रधान दिनेश्वर सिंह उर्फ नन्हें की पुत्री शिवांगी सिंह का चयन प्रयागराज जनपद में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर हुआ है।जिसे नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में प्राप्त हुआ हैं।उसने क्षेत्र के बौड़ई स्थित घनश्याम उर्वशी पीजी कालेज से किया था।महाविद्यालय के निदेशक विवेक सिंह और प्राचार्य डा.ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...