Gangapar News: शिवराजपुर में पहली बार लगा मेला, चौकियों ने मन मोहा
गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: बारा/शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। व्यापार मंडल शिवराजपुर के तत्वावधान में रविवार को शिवराजपुर पहली बार एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। भव्य चौकी में श्रीराम-कुंभकरण युद्ध के मंचन और राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।व्यापार मंडल शिवराजपुर के सौजन्य से आयोजित मेले में स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। शिवराजपुर में पहली बार आयोजित मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जारी के दशहरा मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.