गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: ग्राम पंचायत बेलहट में सरकार की अति महत्वाकांक्षी अटल आवासीय विद्यालय मे गुरुवार को भाजपा की एक महिला पदाधिकारी के निरीक्षण करने और बच्चों के साथ फोटो शेयर करने को लेकर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में सपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल और डीएम को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को पांच को सौंपा। साथ ही विरोध भी जताया। सपा के प्रमोद मिश्र पयासी के नेतृत्व में दिये गए ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा महिला नेत्री ने स्कूल में कक्षा के दौरान विद्यालय में जाकर वीडियो और रील के माध्यम से शिक्षा के मंदिर की मर्यादा को लगातार तार तार किया जा रहा है। विद्यालय निरीक्षण जैसे शब्द सोशल मीडिया पर डालकर यह दर्शाया जा रहा है कि मैं निरीक्षण के लिए अधिकृत हूं। जबकि ऐसा लिखना स्कूल की व्यवस्था भंग करने जैस...