Gangapar News: शिक्षणेत्तर संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा करछना में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की ओर से क्रांति दिवस मनाया गया। इस दौरान शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कई माह से लंबित वेतन भुगतान को लेकर चिंता जताई गई। संघ के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को संबोधित पत्र भेजकर लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। चेतावनी दी कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान राहुल शुक्ला, सर्वेश मिश्रा, सागर सिंह, अंश सिंह, शोभा लाल, चन्द्र शिवाकांत, अरविंद कुमार, रघुनंदन राज, प्रदीप कुमार और अजीत कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शिक्षणेत्तर कर्मचारियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.