Gangapar News: शिकायतों के निस्तारण को पहुंची राजस्व टीम
गंगापार, अगस्त 8 -- Gangapar News: डीएम प्रयागराज के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन आईजीआरएस व राजस्व सहित अन्य शिकायतों को त्वरित निस्तारण करने में जुटा हुआ है। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल शनिवार को मेजारोड के विश्वनाथपुर गांव गए, जहां धारा 24 का अनुपालन कुछ लोग नहीं कर रहे थे, फाट बंटवारा व पत्थरगड़ी होने के बावजूद कुछ लोग मानने के तैयार नहीं थे, राजस्व विभाग की नाप के बाद जगह-जगह गाड़े गए, पत्थर को कुछ लोग उखाड़ रखे थे, विश्वनाथपुर गांव के सुपारी लाल पुत्र सहदेव ने एसडीएम से शिकायत कर रखी थी कि विपक्षी नापजोख मानने को तैयार नहीं हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने चौकी प्रभारी मेजारोड व अन्य पुलिस बल के साथ राजस्व टीम भेज दिया। नायब तहसीलदार ने पक्ष व विपक्ष को बुलाकर नापजोख के बाद दोबारा उसी स्थान पर पत्थरगड़ी करवाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.