गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: कल्याणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के सराय बादशाह कुली, हरखपुर जोगीपुर समेत अन्य गांवों से गुजरी शारदा सहायक नहर में पानी न आने के कारण क्षेत्र के किसानों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।बताया जाता है कि मऊआइमा इलाके हरखपुर, जोगीपुर, सिसवा, बराडीह, महरौडा, मानी उमर, गदियानी, मोहम्मदपुर सराय अली, सराय बादशाह कुली, उमरिया बादल, पुरखीपुर और सेमरा वीरभानपुर समेत गांवों के अन्नदाता सिंचाई के लिए मुख्य रूप से इसी नहर पर निर्भर हैं। नहर में पानी न होने और समयानुसार जल प्रवाह न मिलने से किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...