Gangapar News: शारदा सहायक नहर में उड़ रही धूल, धान की रोपाई पर संकट
गंगापार, जुलाई 17 -- Gangapar News: मानसून की बेरुखी के बीच शारदा सहायक शाखा मऊआइमा रजबहा में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। धान की रोपाई का समय निकलता जा रहा है, लेकिन नहर सूखी होने से खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। बारिश न होने से पहले ही किसान धान की रोपाई को लेकर परेशान हैं। ऐसे में नहर में भी पानी नहीं आने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि जिस समय नहर में पानी होना चाहिए, उस समय उसमें धूल उड़ रही है। उनका आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नहर में पानी न आने से हरखपुर, शहबाजपुर, महरौरा, पिलखुआ, बागी, चौहान का पूरा, मातपुर, कटरा दयाराम, कटाता, विशम्भरपुर, मूल्हापुर, नई बाजार, फतनपुर, बंतरिया, भौंका, जम्हा, शीतलपुर, बेनीपुर, तेजपुर समेत आसपास के सैकड़ों गांवों के किसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.