Gangapar News: शारदा सहायक नहर का टूटा बंधा, सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न
गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: विकास खंड बहरिया क्षेत्र के दोनइया, बिजलीपुर गांव से गुजर रही शारदा सहायक नहर का बंधा बीती देर रात टूट गया, जिससे सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गया। जानकारी के अनुसार शारदा सहायक खण्ड 39 की शाखा जो दोनइया से बिजलीपुर गांव से होकर गुजरती है। इस समय नहर में पानी ओवर फलो होने के चलते शुक्रवार देर रात टूट गयी। नहर का बंधा टूटने से लगभग सैकड़ों बीघे की खेती जलमग्न हो गयी। उक्त खेतों में से ज्यादातर खेतों में धान की रोपाई हो चुकी थी। किसानों का कहना है कि पानी के तेज बहाव से खेतों में लगे पौधे बह गये। नहर के टूटने से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। किसान छोटेलाल, सालिकराम, विजय बहादुर सहित दर्जनों किसानों की फसलों में पानी भर गया। उक्त नहर के बंधे को बोरी में मिट्टी भरकर बांध को बनाया गया। जेई अभिजीत वर्मा ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.