गंगापार, सितम्बर 29 -- Gangapar News: नारीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान में सोमवार की रात चोरी हो गई। चोरी करते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।रामेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह ने थाना शंकरगढ़ में लिखित सूचना देकर बताया कि अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान में सोमवार रात करीब एक बजे चोर घुसा और 42 बोतल अंग्रेजी शराब, दो पेटी पैकेट शराब, एक पेटी बीयर, 61190 रुपए नकद चोरी कर लिया। चोरी करते वक्त चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...