Gangapar News: शराबी ने स्कूल के चौकीदार को पीटा, मुकदमा दर्ज
गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: अंबिका पब्लिक स्कूल पंडित का पुरा गांव के चौकीदार के साथ मारपीट करने वाले गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के मुताबिक घूघा गांव निवासी सूरज पुत्र मुन्नीलाल पंडित का पुरा गांव स्थित अंबिका पब्लिक स्कूल में चौकीदार है। दो दिन पहले एक सितंबर को गांव का एक व्यक्ति शराब पीकर उसके पास पहुंचा तो उसने कालेज में घुसने से मना कर दिया। इसी दिन शाम को जब चौकीदार मेजारोड सामान लेने के लिए जा रहा था, तो शराबी ने उसे जमकर पीट दिया। मारपीट की घटना में घायल चौकीदार मेजा थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.