गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: बारिश नहीं होने से शंकरगढ़ नगर पंचायत समेत आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। अधिकांश हैंडपंप, कुंए और बोरवेल सूख चुके हैं। लोगों की निर्भरता टैंकरों पर बढ़ गई है। टैंकर पहुंचते ही महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बाल्टी व डिब्बे लेकर कतार में खड़े हो जाते हैं। कई वार्डों में जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है।

भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया भाजपा नेता दिनेश तिवारी ने कहा कि वह पिछले 15 वर्षों से शंकरगढ़ क्षेत्र में पेयजल संकट और करीब 40 प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई के साधनों की कमी का मुद्दा उठाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाया है और सिंचाई के स्थायी साधन विकसित किए बिना जल संकट का समाधान संभव नहीं है। कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्...