Gangapar News: शंकरगढ़ में नालों की सफाई कछुआ चाल से
गंगापार, जुलाई 13 -- Gangapar News: बरसात के मौसम को देखते हुए शासन स्तर से नगर निकायों को नालियों एवं नालों की समयबद्ध सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और नगर में स्वच्छता बनी रहे। इसके बावजूद नगर पंचायत शंकरगढ़ में सफाई अभियान अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है। नगर के मोदी नगर ,पटेल नगर,रानीगंज रोड,पटहट रोड,सदर शिक्षक नगर, मोटियान टोला, सिंधी टोला, हज्जी टोला, सेन नगर,लालापुरवा आदी हिस्सों में नालियां और नाले अब भी गाद एवं कचरे से भरे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सदर बाजार क्षेत्र में केवल एक नाले की आंशिक सफाई कराई गई है, जबकि अधिकांश नालों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। सफाई कार्य की धीमी रफ्तार के कारण लोगों में चिंता बढ़ रही है। नगरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सभी नालियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.