गंगापार, अक्टूबर 2 -- Gangapar News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को शंकरगढ़ क्षेत्र में सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में धूमधाम से मनाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ एवं विकासखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, सादगी, सत्य, अहिंसा और देशसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डाला। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रानी देवयानी पब्लिक स्कूल, न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, न्यू सेंट्रल एकेडमी, कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज, एसबीएस एकेडमी, जेनिथ मॉडल स्कूल और एमवी कॉन्वेंट स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण, माल्यार्पण एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- Rudr...