Gangapar News: शंकरगढ़ में खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ, खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल
गंगापार, अक्टूबर 24 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ के प्रमुख बाजारों में खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री लोगों की सेहत के लिए खतरा बन सकती है। राम भवन चौराहा, सदर बाजार और शिवराजपुर, लाइनपार समेत कई स्थानों पर सड़क किनारे चाट, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खुले में बेची जा रही है। धूल और मक्खियों के बीच बिक रहे खाद्य पदार्थों को लेकर खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।बाजारों में कई दुकानों पर खाद्य सामग्री को ढककर रखने की समुचित व्यवस्था नहीं दिखती। इससे खाद्य पदार्थों के दूषित होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट संबंधी बीमारियों और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसके बावजूद दुकानों पर स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विभागीय निगरानी कितनी प्रभावी है, यह सवाल बना हुआ है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.