Gangapar News: शंकरगढ़ की रामलीला में धू-धूकर जली सोने की लंका
गंगापार, अक्टूबर 19 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ के राजभवन परिसर में चल रही रामलीला में अष्टमी की रात लंका दहन का मंचन किया गया। अशोक वाटिका में माता सीता से हनुमान जी की भेंट और रावण के दरबार में हनुमान-रावण संवाद के प्रसंग ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। लंका दहन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।रामलीला में हनुमान जी की भूमिका कौशल प्रसाद पांडेय ने निभाई, जबकि रावण का पात्र प्रेम शंकर त्रिपाठी ने साकार किया। कलाकारों ने प्रभावशाली संवाद और अभिनय के जरिए पूरे प्रसंग को जीवंत बना दिया। रावण के आदेश पर हनुमान जी की पूछ में आग लगाए जाने के बाद लंका दहन का दृश्य प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: हनुमान जी ने जलाई रावण की सोने की लंका, लगे जय श्रीराम के जयकारे इस रोमांचक मंचन को देखने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.