गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: कौड़िहार निवासी व्यापारी हरीश कुमार के साथ मारपीट कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नवाबगंज पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक हरीश कुमार केसरवानी के घर पर 26 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे सोनू सिंह यादव और अजय कुमार पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने हरीश से कहा कि वह उनकी मुखबिरी करता है। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने हरीश को पीट दिया। तहरीर के अनुसार सोनू सिंह यादव ने हरीश की कनपटी पर कट्टा सटाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपित ने धमकी दी कि यदि पांच लाख रुपये नहीं दिए तो जान ...