Gangapar News: व्यापारी सम्मेलन को लेकर बनी रणनीति
गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में व्यापार मंडल कोरांव की एक बैठक शनिवार को उनके आवास पर आयोजित की गई। जिसमे आगामी 17 नवम्बर को लक्ष्मी गार्डेन, कोरांव में आयोजित होने वाले ''व्यापारी समाज के महासम्मेलन' की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि व्यापारी भाइयों के हितों, अधिकारों और संगठन की मजबूती को लेकर हमें एकजुटता और व्यापारी एकता का परिचय देना आवश्यक है। बैठक में राजेंद्र सिंह पटेल, संजय सिंह पटेल, पवन कुमार मिश्रा, मुन्ना सिंह, इंद्रबली सिंह, धर्मवीर सोनी, अनिल स्वर्णकार, आनन्द केशरी सर्राफ, जवाहर लाल केशरी, विनोद केशरी, रामकृष्ण केशरी, प्रदीप केशरी, राजेश केशरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.