Gangapar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में बामपुर की टीम रही चैंपियन
गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: क्षेत्र के मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। सब जूनियर और जूनियर वर्ग में मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज और मेजा के लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। कड़ी टक्कर के बाद मंगला प्रसाद कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया, जबकि लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। जूनियर और सीनियर वर्ग में बामपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। फाइनल में लाला रामलाल अग्रवाल इंटर कॉलेज सिरसा की टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं बालिका वर्ग में लक्ष्मी नारायण कॉलेज की टीम ने चैंपियन बनकर खिताब जीता, जबकि बामपुर की टीम को मायूसी हाथ लगी। मैच समाप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.