गंगापार, जुलाई 9 -- Gangapar News: क्षेत्र के इरादतगंज बाजार में विगत सात जुलाई को फांसी लगाकर युवक द्वारा आत्महत्या मामले में मां की तहरीर कर घूरपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी, साली और मामा-मामी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि इरादतगंज बाजार निवासी ट्रक संचालक 30 वर्षीय अरविंद तिवारी पुत्र स्व दया शंकर तिवारी ने एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी ऋचा तिवारी और ससुरालियों के खिलाफ आए दिन परेशान करने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया था। वीडियो में कहा था कि अब वह अपनी पत्नी और ससुरालियों से परेशान हो गया है और उसकी जीने की इच्छा खत्म हो चुकी है। उसके बाद उसने पड़ोस के घर में निकली सरिया में अपने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया था। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के...