गंगापार, अक्टूबर 21 -- Gangapar News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे 53 वर्षीय अधेड़ को मंगलवार रात कोखराज हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना गोपालपुर उर्फ लालूडीह के पास रात करीब आठ बजे हुई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कौड़िहार के नेम तिवारी का पूरा निवासी 53 वर्षीय सुजीत तिवारी उर्फ राजू तिवारी पुत्र चंद्रमा प्रसाद तिवारी के रूप में हुई। वह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे थे। इसी दौरान कानपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोपालपुर उर्फ लालूडीह के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी जान चली गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर...