Gangapar News: विपणन सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा 29 को
गंगापार, सितम्बर 27 -- Gangapar News: स्थानीय विपणन सहकारी समिति मर्यादित चाकघाट की वार्षिक आमसभा 29 सितंबर को दोपहर एक बजे से निलेश पांडेय प्रशासक की अध्यक्षता में संस्था कार्यालय में आयोजित की गई है। कोरम के अभाव में यह सभा उसी तिथि व समय पर निर्धारित समय से आधे घंटे बाद पुनः प्रारंभ की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी विपिन कुमार द्विवेदी प्रबंधक विपणन सहकारी समिति मर्यादित चाकघाट ने दी है। बताया कि बैठक का विषय सम्मानित सदस्यों को प्रेषित कर दिया गया है। सभी सदस्यों से वार्षिक आमसभा में निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.