गंगापार, अगस्त 6 -- Gangapar News: यमुनापार के करछना-कोहड़ार मार्ग पर चनैनी गांव के पास यात्रियों की सुविधा के लिए विधायक निधि से बनाया गया बस स्टैंड पहली ही बारिश में जवाब दे गया। करीब दो माह पूर्व बने इस निर्माण की हालत देखकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि शुरुआत में ही ढांचा कमजोर पड़ जाए तो इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। लगातार दो दिनों से हुई मूसलाधार बारिश के बाद बस स्टैंड का फर्श धंस गया और इंटरलॉकिंग टाइल्स उखड़कर बैठ गईं। इतना ही नहीं, शेड का ढांचा भी एक ओर झुक गया है, जिससे यात्रियों को इसके नीचे खड़े होने में डर लग रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में मानकों की खुली अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई त...