गंगापार, अगस्त 20 -- Gangapar News: पिछले कई दिनों से विद्युत उपकेंद्र गौहनिया के क्षेत्रों में बार बार बिजली आपूर्ति खंडित होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आंधी, तूफान न होने के बावजूद दिन व रात में कई बार बिजली गुल होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से तत्काल ध्यान देकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों ने बताया कि बरसात के इन दिनों बार-बार बिजली गुल होने का सबसे अधिक असर बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बीमार लोगों पर पड़ रहा है।हर रोज रात के समय, विशेषकर आधी रात को अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बिजली कटौती से लोग परेशान, शिकायतों का नहीं हो रहा समाधान वहीं विद्य...