गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। काशी हिंदी विद्यापीठ की ओर से कोरांव क्षेत्र के हिंदी सेवा एवं सारस्वत साधना सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले कृष्ण कुमार द्विवेदी उर्फ शशि द्विवेदी को शनिवार को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान काशी हिंदी विद्यापीठ की अकादमिक परिषद की अनुशंसा पर प्रदान हुआ।इस पुरस्कार को एक समारोह में विद्यापीठ के कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम और कुलसचिव इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के हाथों प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...