Gangapar News: विद्या वाचस्पति की उपाधि मिलने पर किए गए सम्मानित
गंगापार, नवम्बर 8 -- Gangapar News: बैदवार निवासी शशी द्विवेदी को काशी हिंदी विद्यापीठ से विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि मिलने पर रविवार को नगर पंचायत कार्यालय में सम्मान समारोह हुआ। हिंदी सेवा व अन्य क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें यह उपाधि दी गई है। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी ने शशी द्विवेदी को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है। इस मौके पर साहित्यकार कृष्ण देव मिश्र, तहसील बार एसोसिएशन के मंत्री योगेंद्र नाथ द्विवेदी, अध्यक्ष विजय शंकर मिश्रा, सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह, राजेश्वरी प्रसाद तिवारी, तुलसी दास राना और सुरेंद्र द्विवेदी ने भी बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.