गंगापार, अक्टूबर 23 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सैदाबाद स्थित राजकीय महाविद्यालय व उद्योग टेक वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के बीच विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगारपरक गतिविधियों से जुड़ने, व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और अपने करियर को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशीष जोशी ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना आवश्यक है। फैक्ट्रिका के साथ हुआ यह समझौता विद्यार्थियों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध क...