गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: मांडा के ग्राम सभा प्रयागपुर रामगढ़वा में विकसित भारत अभियान के तहत् रोजगार दिवस का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मनरेगा श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 252 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये किए जाने के निर्णय की जानकारी दी गई। मजदूरी में वृद्धि पर श्रमिकों एवं महिलाओं ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि मांडा मंडल के महामंत्री अमरेश चंद मिश्रा ''पप्पू'' ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने श्रमिकों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- जीरामजी योजना को लेकर सिरौली एवं परागपुर में जन सम्मेलन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान र...