गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: होलागढ़ के हंसराजपुर तरती गांव निवासी वरिष्ठ शिक्षक शारदा प्रसाद मिश्र (नगरहा) शनिवार रात स्वरूपरानी अस्पताल में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से होलागढ़ समेत समूचे सोरांव तहसील में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को श्रृंगवेरपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगापार कन्हैया लाल पांडेय, सिद्धेश्वर प्रसाद मिश्र, गायत्री प्रसाद मिश्र, रूद्र प्रसाद मिश्र, शिक्षक नेता राकेश मिश्र, शैलेंद्र बहादुर सिंह, हाईकोर्ट सीनियर अधिवक्ता शशिकांत शुक्ल उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हनुमंत सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...