Gangapar News: वन विभाग की टीम पर हमला, तोड़फोड़
गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: क्षेत्र के लखनौटी बीट के वन क्षेत्र में अवैध रूप से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला करने, वनकर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान हमलावरों ने वन विभाग की बोलेरो का शीशा ईंटों से तोड़ दिया और वाहन की चाबी छीनकर फेंक दी। टीम द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी आरोपित जबरन छुड़ाकर ले गए। वन दरोगा ने 17 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ थाना शंकरगढ़ में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे वन दरोगा आकाश कुमार वनरक्षक और अन्य कर्मचारियों के साथ लखनौटी बीट में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वन क्षेत्र से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू ले जाए जाने की सूचना मिली। ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.