गंगापार, अगस्त 13 -- Gangapar News: नारीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को श्री सर्वेश्वर हनुमान मंदिर नारीबारी परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष पाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।डीजे पर भक्ति व राष्ट्र गीत के बीच देश भक्ति नारों के साथ हांथ में तिरंगा उठाये, नारीबारी चौराहे से शंकरगढ़ रोड़, प्रयागराज हाईवे होते हुए, जय मां शारदा अस्पताल पर यात्रा संपन्न हुई। समापन पर पूर्व प्रत्याशी भाजपा विभव नाथ भारतीय, विधायक बारा डॉ. वाचस्पति, पूर्व जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारतीय, मंडल अध्यक्ष आशीष पाल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी, मंडल प्रभारी संतरा देवी बिंद, वीरेंद्र शुक्ल, कुलदीप पाठक, विकासचन्द शुक्ल, डॉ. मनोज सिंह वि...