Gangapar News: वंदे मातरम के जयघोष से गूंजा नवाबगंज
गंगापार, अगस्त 16 -- Gangapar News: ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने भव्य तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थी 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के जयघोष करते हुए प्रमुख मार्गों से गुजरे। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। रैली में विद्यालय की प्रबंधिका पूजा जायसवाल, प्रधानाचार्य शशांक शर्मा, सुशील कुमार मिश्रा, रमेश चंद्र समेत विद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवाबगंज के शैक्षणिक संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.