गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड उरुवा के उपरौड़ा लोहारी गांव में वर्ष 2010 में लाखों रुपये की लागत से बना राजकीय पशु चिकित्सालय बदहाल स्थिति में है। निर्माण के महज दो वर्ष बाद ही भवन जर्जर होने लगा था। ग्रामीणों की ओर से कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अस्पताल के बरामदे की छत लटक रही है, चारदीवारी टूटी है और खिड़की-दरवाजे गायब हैं। परिसर में झाड़ियां उगने से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना हुआ है। पेयजल और आने-जाने के रास्ते की भी व्यवस्था नहीं है। बारिश की सीलन से चिकित्सीय उपकरण जंग खा रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर और कर्मचारी नियमित रूप से अस्पताल नहीं आते, जिससे पशुपालकों को परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार,अस्पताल दूसरे ग्राम पंचायत बगहा की भूमि पर बन...