Gangapar News: लोगों की समस्याएं सुनीं, मौके पर किया निस्तारण
गंगापार, सितम्बर 29 -- Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा सभी ब्लॉकों में सेवा सेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड जसरा परिसर में जनकल्याण के लिए मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ल रहे। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के कैम्प लगाए गए हैं। अधिकारियों ने स्टॉल पर पहुंचने वाले लोगों की समस्याएं सुनीं और कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद, हरीराम त्रिपाठी, राजेश शर्मा, गुलजार सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Raebareli News: चार दिवसीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.