Gangapar News: लेडियारी में नाली चोक, सड़क पर बह रहा पानीलेडियारी में नाली चोक, सड़क पर बह रहा पानी
गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: स्थानीय मंडी तिराहे से सौ मीटर पहले चक रोड पर नाली जाम होने से भारी जलजमाव हो गया। रोड के किनारे बने घरों के सामने नाली का पानी भर जाने से दर्जनों परिवारों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बाद से ही नाली का रास्ता बंद है। गंदा पानी सड़क पर भर गया है और घरों के अंदर तक घुसने लगा है। इससे क्षेत्र में रहने वाले निषाद और सवर्ण परिवारों के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड से अंदर कई परिवार रहते हैं। जलजमाव के कारण बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.