Gangapar News: लेड़ियारी में चोरों ने दो दुकानों से माल किया पार
गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: लेड़ियारी, हिन्दुस्तान संवाद। खीरी थाना के लेड़ियारी बाजार में गुरुवार रात चोरों ने एक ही रात दो दुकानों को निशाना बनाया। कोरांव-नारीबारी मार्ग पर स्थित शिवजियावन इंटर कॉलेज गर्ल्स गेट के सामने स्थित सुरेश केसरवानी के हार्डवेयर की दुकान की छत पर लगे टीन को हटाकर चोर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद व अन्य सामान चोरी कर ले गए।इसके बाद चोरों ने बगल में स्थित कपड़ा सिलाई की दुकान को भी निशाना बनाया। यहां से से लगभग 10 जोड़ी कपड़े व अन्य सामान पार कर दिया। पीड़ितों ने खीरी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.