Gangapar News: लेखपाल ने अतिचारी के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत धनापुर के एक चक मार्ग पर विकास कार्य कराया जा रहा था उसी चक मार्ग के बगल आबादी के कुछ भाग पर गांव का ही एक व्यक्ति कब्जा कर निर्माण करा रहा था जिसे लेखपाल से लेकर एसडीएम ने कई बार मना किया लेकिन निर्माण कार्य नहीं रोका गया। इससे शान्ति भंग की आशंका बनी हुई थी।25 अक्तूबर को स्थलीय जांच के बाद फिर अतिचारी वृजेश वर्मा पुत्र रामगोपाल वर्मा को फिर रोका गया लेकिन न मानने पर 27 अक्तूबर को एसडीएम ठाकुर प्रसाद के मौखिक आदेश पर गांव के लेखपाल दुर्गेश प्रसाद ने कोरांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.