Gangapar News: लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार
गंगापार, अक्टूबर 3 -- Gangapar News: विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ करछना के सदस्यों ने शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। लेखपालों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। इसके बाद एडीएम (नमामि गंगे) संजीव कुमार शाक्य और एसडीएम करछना संदीप तिवारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। संघ पदाधिकारियों के अनुसार मांगों को लेकर शनिवार से आंदोलन शुरू किया गया है। इसके तहत 24 अक्टूबर तक जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। लेखपालों ने शासन और प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अनूप त्रिपाठी, सौम्या पांडेय समेत संघ के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: प्रधानों का हंगामा, एडीओ पंचायत पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.