गंगापार, अक्टूबर 8 -- लेखपालों के कार्य बहिष्कार से बढ़ी परेशानी Gangapar News: एक पखवाड़े से चल रहा लेखपालों का कार्य बहिष्कार गुरुवार से जोर पकड़ लिया है। क्षेत्र के हजारों छात्र और अभिभावक तहसील का चक्कर काट रहे हैं। एक पखवाड़ा पहले लेखपाल संघ बारा द्वारा अपनी विभिन्न मांगों जैसे 2800 ग्रेड पे पर पदोन्नति, भत्ता, अतिरिक्त क्षेत्र का जिम्मा न सौंपने को लेकर कार्य बहिष्कार चल रहा था किन्तु गुरुवार को तैनाती क्षेत्र, से भी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। इसके कारण किसान, अधिवक्ता, छात्र छात्राएं और अभिभावक परेशान हैं। शासन द्वारा विभिन्न स्तर के छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति फार्म भरने की तिथि भी घोषित कर दिया गया है। इसके लिए लगने वाले आवश्यक प्रपत्रों में आय,जाति, निवास के लिए लेखपालों की आख्या आवश्यक होती है। विभागीय जानकारी के अनु...