गंगापार, अक्टूबर 5 -- Gangapar News: आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों के हड़ताल पर चले जाने से राजस्व सहित तहसील के अन्य कार्यो पर बुरा असर पड़ रहा है। सबसे अधिक असर छात्र-छात्राओं पर देखा जा रहा है, जिनके आय, जाति, निवास महीनों से ऑनलाइन तो किए गए हैं, इन पर लेखपालों की रिपोर्ट न होने से नहीं बन पा रहे हैं। सिरसा के सरफराज ने बताया कि वह अपने बेटे तथा बेटी का आय, जाति निवास बनवाने के चक्कर में लेखपाल के पास गए, उन्होंने अपनी रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया। कहा कि जब तक सरकार व राजस्व परिषद उनकी मांगों पर विचार नहीं करता, वह कार्य नहीं करेंगे। बंधवा गांव के राजा भईया, मई कला गांव से तहसील पहुंचे प्रवीन कुमार पांडेय, पांती गांव की सबाना बानो, ऊंचडीह के सोनू कुशवाहा, पटेहरा गांव के अशोक कुमार सहित सैकड़ों ऐसे युवा आय, जाति, तथा निवास बनवानें के...