गंगापार, अक्टूबर 2 -- Gangapar News: लेखपालों द्वारा अतिरिक्त राजस्व गांवों का प्रभार (चार्ज) छोड़ने के कारण मेजा तहसील क्षेत्र में आम जनता और किसानों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। अतिरिक्त क्षेत्रों में कार्य प्रभावित होने से प्रतिदिन सैकड़ों लोग मेजा तहसील से निराश होकर लौटने को मजबूर हैं। इनमें जाति आय निवास बनवाने को लेकर छात्र दर-दर भटक रहे हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन को प्रदेश सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने अतिरिक्त हलकों का प्रभार छोड़ते हुए संबंधित अभिलेख तहसील में जमा कर दिए हैं। इसके कारण आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस, वरासत, पैमाइश और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण का काम ठप पड़ गया है। उधर क्षेत्र के किसानों को राजस्व से संबंधित ...