गंगापार, सितम्बर 7 -- Gangapar News: बारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकरी कला के मजरा गजापुर में रविवार शाम लापता युवक का शव सोमवार सुबह गांव के तालाब में मिला।शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है। क्षेत्र के गजापुर निवासी 25 वर्षीय महेंद्र प्रताप उर्फ नन्हे पुत्र शंकर लाल रविवार शाम को घर से गांव के बाहर गया था। कुछ समय बाद वापस न आने पर परिजन खोजने लगे और गांव के बाहर तालाब की ओर गए। परिजनों के अनुसार तालाब के किनारे चप्पल मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खोजने की कोशिश किया गया किंतु शव नहीं मिला। सोमवार सुबह पुनः खोजने पर तालाब में शव मिला। महेंद्र की पत्नी पुष्पा देवी और तीन बच्चों लवलेश, हनी व एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल ...