गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र के आरा कला बनपुरवा गांव में देवी चौरा के पास छप्पर रखने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध से नाराज दबंगों ने महिला को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट के दौरान आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। इलाकाई पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के आराकला बनपुरवा निवासी उर्मिला पटेल के साथ यह घटना सात जुलाई की दोपहर देवी चौरा के पास हुई। पीड़िता का आरोप है कि कुछ लोग वहां छप्पर रख रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: युवक को पीटने में चार पर केस इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचा...