Gangapar News: ललही छठ पर माताओं ने की पूजा, पुत्र सुख की कामना
गंगापार, सितम्बर 2 -- Gangapar News: बुधवार को करछना क्षेत्र के गांवों में ललही छठ पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पुत्रवती महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर ललही माता की पूजा-अर्चना की और पुत्र व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बारिश के चलते सुबह महिलाओं को पूजन सामग्री जुटाने और पूजा स्थल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही महिलाओं ने महुआ, दही, चावल समेत पूजन सामग्री की थाल सजाई। सौभाग्यवती महिलाएं नए वस्त्र पहनकर गाजे-बाजे के साथ ललही माता के स्थान पर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजन किया। दोपहर में बारिश थमने के बाद महिलाओं ने ललही माता का श्रृंगार कर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-शांति की कामना की। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने की पुत्रों की दीर्घायु की कामना यह भी पढ़ें- Gangapar News: पुत्र के दीर्घायु की मंगलकामना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.