Gangapar News: लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, ग्रामीण बेहाल
गंगापार, सितम्बर 13 -- Gangapar News: तहसील क्षेत्र के विभिन्न उपकेन्द्रों की बिजली व्यवस्था राम भरोसे चल रही है, बिजली कब आती है, कब चली जाती है, कोई नियत समय नहीं है। डोहरिया के मोती का पुरा गांव निवासी वंशराज सिंह, बारा दशरथपुर गांव के लाल बहादुर यादव सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि चौबिस घंटे में महज बारह से तेरह घंटे कई चक्र में बिजली पहुंच रही है।
बिजली कटौती की समस्या मनमाना बिजली कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई है। उपकेन्द्र शुक्लपुर की हालत बद से बदतर है, इस केन्द्र से पहुंचने वाली बिजली में कहीं न कहीं फाल्ट बना रहता है। उधर नेवढ़िया, मेजा खास, मेजरोड, लालतारा, शिवपुरा, औता सहित विभिन्न उपकेन्द्रों की हालत बद से बदतर है।
स्थानीय निवासियों की कठिनाइयाँ बिजौरा उपकेन्द्र से संबधित देवहटा गांव के जय बहादुर मिश्र ने बताया कि दिन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.