Gangapar News: लगातार हो रही बरसात से डूबे बघौराखवासान बस्ती के मोहल्ले
गंगापार, अगस्त 6 -- Gangapar News: लगातार तीन दिन से हो रही बरसात और नालियां जाम होने से बघौराखवासान बिंद व दलित बस्ती के सैकड़ों लोग घरों में कैद जैसे हो गये हैं। हर साल बरसात के मौसम में इस बस्ती के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। मांडा क्षेत्र के बघौरा खवासान बिंद व दलित बस्ती में इंटरलाकिंग सड़क न होने, नालियां जाम और अवैध कब्जे का शिकार होने से पूरी बस्ती में बरसाती पानी भरा हुआ है। मोहल्ले के तमाम लोगों ने बताया कि इस संबंध में ब्लॉक के अधिकारियों से लेकर समाधान दिवस व अधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिये गए। सीएम पोर्टल पर भी मामले की जानकारी दी गई। मोहल्ले के लोगों ने आईजीआरयस भी किया। यही नहीं हर साल बरसात में जलजमाव से घरों में कैद रहने की जानकारी स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी दी गई, लेकिन फिर भी स्थिति यथावत है। सड़क जलमग्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.