गंगापार, जुलाई 11 -- Gangapar News: कौड़िहार क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर फैली गंदगी और जलभराव की समस्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। हाईवे किनारे कूड़े का विशाल ढेर लगा हुआ है, जिससे उठ रही दुर्गंध और थोड़ी सी बारिश में होने वाले जलभराव ने स्थानीय लोगों तथा राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है। हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से प्रदेश के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला अक्सर गुजरता है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग खुलेआम सड़क किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। उन्होंने ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जिस स्थान पर कूड़े का ...