Gangapar News: लंपी वायरस का कहर जारी, प्राइवेट डॉक्टरों के भरोसे है पशुपालक
गंगापार, अक्टूबर 5 -- Gangapar News: बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्ला गौहानी में स्थित पशु चिकित्सालय पशुपालन विभाग की घोर उपेक्षा और लापरवाही का शिकार हो। इसके कारण पशुपालक परेशान हैं। क्षेत्र के चिल्ला स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय आसपास की दर्जनों ग्राम पंचायतों के पशुओं के इलाज का एकमात्र सहारा है, वहां महीनों से मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ है। सरकारी अस्पताल बंद होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में महंगे दामों पर प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज कराना पड़ रहा है। क्षेत्र में इस समय लंपी वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। बीमारी के कारण मवेशियों को तेज बुखार आ रहा है, शरीर पर बड़े-बड़े दाने (फफोले) निकल रहे हैं और वे दाना-पानी छोड़ दे रहे हैं। पीड़ित पशुपालक अमर बहादुर सिंह कछवाह ने बताया कि इलाज न मिलने के कारण उनकी दो बछिया की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.