गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: लंपी जैसी संक्रामक बीमारी के खतरे को देखते हुए पशुपालन विभाग की ओर से क्षेत्र के गांवों में पशुओं का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशुओं को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए गांव-गांव कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक एक दर्जन से अधिक गांवों में पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पशुपालन विभाग के प्रभारी अवध कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में पशुपालकों को पशुओं की देखभाल और संक्रामक बीमारियों से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- गोवंशीयों को लगेगा एलएसडी का टीका उन्होंने बताया कि विभाग को जैसे-जैसे वैक्सीन उपलब्ध हो रही है, उसी के अनुसार गांवों में पहुंचकर पशुओं का ट...